भारतीय पुरूष टीम सेमीफाइनल में , महिला टीम विश्व स्क्वाश जूनियर टीम चैम्पियनशिप से बाहर

भारतीय पुरूष टीम सेमीफाइनल में , महिला टीम विश्व स्क्वाश जूनियर टीम चैम्पियनशिप से बाहर

भारतीय पुरूष टीम सेमीफाइनल में , महिला टीम विश्व स्क्वाश जूनियर टीम चैम्पियनशिप से बाहर
Modified Date: July 30, 2026 / 12:05 pm IST
Published Date: July 30, 2026 12:05 pm IST

ओंटारियो, 30 जुलाई (भाषा) पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय पुरूष टीम इंग्लैंड को हराकर विश्व स्क्वाश जूनियर टीम चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गई जबकि महिला टीम अमेरिका से हारकर बाहर हो गई ।

भारतीय पुरूष टीम ने तीसरी वरीयता प्राप्त इंग्लैंड को हराया और मुकाबला अमेरिका से होगा । पिछले साल भारत ने इस स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था ।

आर्यवीर दीवान ने रॉनी हिकलिंग को हराकर भारत को बढत दिलाई लेकिन इस्माइल खलील ने युशा नफीस को हराकर इंग्लैंड को बराबरी दिलाई । भारत के गुरवीर सिंह ने निर्णायक मुकाबला जीता ।

वहीं महिला वर्ग में हाल ही में विश्व जूनियर चैम्पियन बनी अनाहत सिंह ने दिया यादव को हराकर भारत को बढत दिलाई । लेकिन चार्लोट जे ने भारत की रूद्रा सिंह को हराया और अनिका दुबे को लिली बूरेल के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में