भारतीय राइडर केविन क्विंटल ने स्पेन में प्रभावित किया

भारतीय राइडर केविन क्विंटल ने स्पेन में प्रभावित किया

भारतीय राइडर केविन क्विंटल ने स्पेन में प्रभावित किया
Modified Date: June 2, 2026 / 06:07 pm IST
Published Date: June 2, 2026 6:07 pm IST

जेरेज (स्पेन), दो जून (भाषा) भारतीय मोटरसाइकिल चालक केविन क्विंटल ने यहां शुरुआती दौर में दो पोडियम स्थान हासिल करके अपने 2026 ‘कोपा डे एस्पाना डे वेलोसिडैड’ अभियान की शानदार शुरुआत की।

चेन्नई के राइडर केविन बीएमडब्ल्यू ईजीरेस टीम के लिए मुकाबला कर रहे थे। वह शनिवार को बीएमडब्ल्यू एम1000आआर पर पहली रेस में दूसरे स्थान पर रहे।

इसके बाद उन्होंने रविवार को दूसरी रेस में भी सुपरबाइक 1000 सीसी वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया।

केविन ने 2024 में चेक गणराज्य में विश्व एसबीके रेस में सुपरस्पोर्ट 300 विश्व चैंपियनशिप में मुकाबला करने वाले पहले भारतीय के रूप में इतिहास रचा था।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में