एशियाई खेलों में भारतीय सर्फर का पदार्पण, शुगर शांति और कमली अपनी-अपनी हीट में आखिरी स्थान पर

एशियाई खेलों में भारतीय सर्फर का पदार्पण, शुगर शांति और कमली अपनी-अपनी हीट में आखिरी स्थान पर

एशियाई खेलों में भारतीय सर्फर का पदार्पण, शुगर शांति और कमली अपनी-अपनी हीट में आखिरी स्थान पर
Modified Date: September 25, 2026 / 07:11 am IST
Published Date: September 25, 2026 7:11 am IST

ताहारा (जापान), 25 सितंबर (भाषा) एशियाई खेलों में सर्फिंग के पदार्पण पर शुक्रवार को भारतीय सर्फर शुगर शांति गायेन और कमली प्रकाश महिला शॉर्टबोर्ड के पहले दौर की अपनी-अपनी हीट में आखिरी स्थान पर रहीं।

ताहारा के ‘पैसिफिक लॉन्ग’ तट पर आयोजित स्पर्धा की तीसरी हीट में शुगर शांति ने 3.84 अंक हासिल किए और तीन प्रतिभागियों में तीसरे स्थान पर रहीं। पांचवीं हीट में कमली प्रकाश ने 3.74 अंक जुटाए। इस हीट में जापान की मिराई इकेदा समेत कुल तीन सर्फर शामिल थीं।

दोनों भारतीय खिलाड़ियों का अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है। शुगर शांति और कमली दूसरे दौर की हीट में फिर से चुनौती पेश करेंगी।

भारत की चार सदस्यीय सर्फिंग टीम में महिला वर्ग में शुगर और कमली, जबकि पुरुष वर्ग में किशोर कुमार अनबराशु और सिवाराज बाबू शामिल हैं। सर्फिंग को ‘आइची-नागोया एशियाई खेलों’ में शामिल किए गए नए खेलों में जगह मिली है।

सर्फिंग प्रतियोगिता 25 से 28 सितंबर तक आयोजित होगी, जबकि 29 सितंबर को रिजर्व डे के तौर पर रखा गया है।

भाषा आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में