सेपकटेकरा में महिला युगल ग्रुप बी में दो बार हारी भारतीय टीम

Ads

सेपकटेकरा में महिला युगल ग्रुप बी में दो बार हारी भारतीय टीम

  •  
  • Publish Date - September 27, 2026 / 01:26 PM IST,
    Updated On - September 27, 2026 / 01:26 PM IST

नागोया, 27 सितंबर (भाषा) भारत को एशियाई खेलों की सेपकटेकरा स्पर्धा में महिला युगल ग्रुप बी में दो पराजय का सामना करना पड़ा ।

प्रीति लोंगोलजाम, मेनेनु सुकरू और लेइरेंतोंबी देवी इलांगबाम की भारतीय टीम को दक्षिण कोरिया ने पहले मैच में 2 . 0 (15 . 8, 15 . 3) से हराया । इसके बाद फिलीपींस ने दूसरे मैच में 2 . 0 (15 . 12, 15 . 6) से शिकस्त दी ।

भारत का सामना आखिरी ग्रुप मैच में सोमवार को जापान से होगा ।

भारतीय पुरूष टीम भी रेगु स्पर्धा के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी थी ।

भाषा मोना

मोना