Dhamtari Changaai Sabha protest: टिकरापारा में घर के अंदर हो रहा था खेला! देखते ही भड़के हिंदू संगठन के लोग, इलाके में माहौल तनावपूर्ण

Ads

Dhamtari Changaai Sabha protest: टिकरापारा में घर के अंदर हो रहा था खेला! देखते ही भड़के हिंदू संगठन के लोग, इलाके में माहौल तनावपूर्ण

  •  
  • Publish Date - September 27, 2026 / 12:12 PM IST,
    Updated On - September 27, 2026 / 12:13 PM IST

Dhamtari Changaai Sabha protest | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • चंगाई सभा को लेकर विवाद
  • हिंदू संगठनों ने सभा का विरोध करते हुए कार्रवाई की मांग की
  • मौके पर पुलिस, एसडीएम और तहसीलदार पहुंचकर स्थिति को संभाला

धमतरी: Dhamtari Changaai Sabha protest धमतरी में रविवार को चंगाई सभा में जमकर हंगामा हो गया। (Tikrapara Changaai Sabha) एक घर में चंगाई सभा चलने की सूचना के बाद हिंदू जागरण मंचसमेत हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंच गए और सभा का जमकर विरोध करने लगे। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया।

हिंदू संगठन के लोगों ने लगाया आरोप

Dhamtari Changaai Sabha protest मिली जानकारी के अनुसार, मामला टिकरापारा क्षेत्र का है। जहां प्रदर्शनकारियों ने घर के बाहर जमकर नारेबाजी की और ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए। हिंदू संगठन का आरोप है कि जिला प्रशासन की बैठक के बावजूद सभा जारी रखा। संगठन के सदस्य मौके पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे।

मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद

विरोध प्रदर्शन के चलते मौके पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही SDM और तहसीलदार भी मौके पर मौजूद रहे।

इन्हें भी पढ़ें:-

धमतरी में विवाद किस बात को लेकर हुआ?

टिकरापारा क्षेत्र में आयोजित कथित चंगाई सभा को लेकर विवाद हुआ और हिंदू संगठनों ने इसका विरोध किया।

विरोध करने वाले कौन थे?

हिंदू जागरण मंच समेत विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन में शामिल थे।

क्या मौके पर तनाव की स्थिति बनी थी?

हाँ, विरोध के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे, जिससे कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया था।