टीम इंडिया अगले महीने करेगी इस देश का दौरा, दो टेस्ट, तीन वनडे और 5 टी-ट्वेंटी के मुकाबले तय, देखें शेड्यूल

टीम इंडिया अगले महीने करेगी इस देश का दौरा, दो टेस्ट, तीन वनडे और 5 टी-ट्वेंटी के मुकाबले तय, देखें शेड्यूल

Indian team tour of West Indies in July

Modified Date: June 13, 2023 / 11:57 am IST
Published Date: June 13, 2023 8:17 am IST

मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम पिछले दिनों मिली डब्लूटीसी के फाइनल के हार से उबरकर अगले महीने वेस्टइंडीज का दौरा करेगी। टीम ब्लू के इस टूर को दोनों ही बोर्ड से अनुमति मिल गई है। (Indian team tour of West Indies in July) भारतीय टीम वेस्टइंडीज में कुल दस मुकाबले खेलेगी। इनमें दो टेस्ट, तीन एकदिवसीय और पांच टी-ट्वेंटी के मुकाबले शामिल है। इस पूरे सीरीज की शुरुआत टेस्ट मुकाबले से होगी।

भारतीय टीम का यह दौरा जुलाई के दूसरे हफ्ते से शुरू होगा। 12 जुलाई को पहला टेस्ट, 20 जुलाई को दूसरा टेस्ट, वनडे की सीरीज 27 जुलाई से एक अगस्त के बीच जबकि टी-ट्वेंटी मैच की शुरुआत 3 अगस्त से होगी।

गौरतलब है 2023 में आईसीसी के कई बड़े आयोजन भी होने है। (Indian team tour of West Indies in July) इनमें एशिया कप और विश्वकप भी शामिल है। इसके अलावा भारत कई और भी देशों का दौरा करेगी जबकि कई विदेशी टीमें भी भारत पहुंचेंगी।


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown