नेपाल को हराकर भारतीय महिला कबड्डी टीम एशियाई खेलों के फाइनल में पहुंची

नेपाल को हराकर भारतीय महिला कबड्डी टीम एशियाई खेलों के फाइनल में पहुंची

नेपाल को हराकर भारतीय महिला कबड्डी टीम एशियाई खेलों के फाइनल में पहुंची
Modified Date: September 25, 2026 / 10:53 am IST
Published Date: September 25, 2026 10:53 am IST

नागोया, 25 सितंबर (भाषा) भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शुक्रवार को नेपाल को 48-24 से हराकर एशियाई खेलों के फाइनल में जगह पक्की कर लगातार चौथी बार स्वर्ण पदक जीतने की ओर कदम बढ़ाया।

इस शानदार जीत के साथ मौजूदा एशियाई खेलों में गत चैंपियन भारत का अजेय अभियान भी जारी रहा। भारतीय महिला टीम ने इससे पहले ग्रुप चरण में ईरान, बांग्लादेश और जापान को हराकर लगातार जीत दर्ज की थी।

भारतीय पुरुष टीम भी सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, जहां उसका सामना थाईलैंड से होगा।

भाषा आनन्द पंत

पंत


लेखक के बारे में