सर्फिंग में भारत के किशोर कुमार अनबरासु का शानदार अभियान समाप्त
सर्फिंग में भारत के किशोर कुमार अनबरासु का शानदार अभियान समाप्त
नागोया, 29 सितंबर (भाषा) एशियाई खेलों में पुरुषों की शॉर्टबोर्ड सर्फिंग स्पर्धा में भारत के किशोर कुमार अनबरासु का शानदार सफर मंगलवार को क्वार्टर फाइनल में फिलीपींस के टोबी एस्पेजोन के हाथों हार के साथ समाप्त हो गया।
किशोर ने एस्पेजोन को कड़ी टक्कर दी, लेकिन वह 5.37-8.53 के स्कोर से मुकाबला हार गए। इस हार के साथ ही उनका पदक दौर में पहुंचने का सपना भी टूट गया।
गौरतलब है कि एशियाई खेलों में सर्फिंग को पहली बार शामिल किया गया है।
भाषा आनन्द
आनन्द

Facebook


