चोटिल दूबे बाहर, तिलक वर्मा टीम में शामिल

चोटिल दूबे बाहर, तिलक वर्मा टीम में शामिल

चोटिल दूबे बाहर, तिलक वर्मा टीम में शामिल
Modified Date: October 6, 2024 / 12:18 pm IST
Published Date: October 5, 2024 12:15 pm IST

ग्वालियर, पांच अक्टूबर (भाषा) मुंबई और चेन्नई सुपर किंग्स के आल राउंडर शिवम दूबे पीठ की चोट के कारण रविवार को भारत और बांग्लादेश के बीच शुरू हो रही तीन मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से बाहर हो गये।

मुंबई इंडियंस के बायें हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा को दूबे की जगह टीम में शामिल किया गया है। दूबे की चोट हाल में फिर उभर आई है और वह अब गहन रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम के लिए बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिपोर्ट करेंगे।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव जय शाह ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ऑलराउंडर शिवम दूबे पीठ की चोट के कारण तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। सीनियर चयन समिति ने शिवम की जगह तिलक वर्मा को टीम में शामिल किया है। तिलक रविवार सुबह ग्वालियर में टीम से जुड़ेंगे।’’

दूबे ने अब तक भारत के लिए 33 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर 448 रन बनाए हैं और 11 विकेट लिए हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि बांग्लादेश श्रृंखला की शुरुआत से पहले मुंबई में ट्रेनिंग के दौरान दूबे की पीठ की चोट फिर उभर आई थी और ग्वालियर आने के बाद भी दर्द कम नहीं हुआ और ट्रेनिंग के दौरान उन्हें असहजता महसूस हुई।

तिलक (21 साल) ने भारत के लिए 16 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 336 रन बनाए हैं और अपनी धीमी गेंदबाजी से दो विकेट भी लिए हैं।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"