दिसंबर के मध्य में गोवा में होगी आईपीएल नीलामी

Ads

दिसंबर के मध्य में गोवा में होगी आईपीएल नीलामी

  •  
  • Publish Date - September 23, 2026 / 07:58 PM IST,
    Updated On - September 23, 2026 / 07:58 PM IST

नयी दिल्ली, 23 सितंबर (भाषा) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अध्यक्ष अरुण धूमल ने बुधवार को कहा कि आईपीएल की नीलामी दिसंबर के मध्य में गोवा में आयोजित की जाएगी।

तीन पिछले चरणों के विदेश में आयोजित होने के बाद आईपीएल नीलामी भारत लौट रही है।

धूमल ने कहा, ‘‘हमने नीलामी के लिए गोवा तय कर दिया है। संभावित तारीखें 15 से 16 दिसंबर हैं। ’’

नीलामी के पिछले तीन चरण दुबई, जेद्दा (मेगा नीलामी) और अबुधाबी में आयोजित किए गए थे।

धूमल ने पहले कहा था कि नीलामी को भारत वापस लाना एक सोचा-समझा प्रयास था। यह एक दिन का आयोजन होगा क्योंकि यह एक ‘मिनी नीलामी’ है।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर