बेलफास्ट, 28 जून (भाषा) भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पिच को बखूबी भांपने और रणनीति पर सटीक अमल करने के लिये आयरलैंड की तारीफ की जिसने भारत पर टी20 श्रृंखला में 2 . 0 से ऐतिहासिक जीत दर्ज की ।
पहले मैच में 34 रन से जीत के बाद आयरलैंड ने रविवार को दूसरा मैच एक रन से जीता ।
नये कप्तान अय्यर ने मैच के बाद कहा ,‘‘ अच्छी श्रृंखला नहीं रही लेकिन आयरलैंड की तारीफ करनी होगी । उन्हें पता था कि विकेट कैसा होगा और उन्होंने रणनीति पर बखूबी अमल किया ।’’
टी20 में पदार्पण करने पर तीन विकेट लेने वाले प्रिंस यादव की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा ,‘‘ उसे आईपीएल का काफी अनुभव है । गेंदबाजी में उसके अपने विचार और योजना होती है । सूर्यांश ने भी अच्छा खेला ।’’
आयरलैंड के कप्तान लोरकान टकर ने कहा ,‘‘ मुझे यकीन ही नहीं हो रहा । मैने खिलाड़ियों से कहा था कि हमें साबित करना है कि पहले मैच की जीत तुक्का नहीं थी और उन्होंने यह मैच भी जीतकर वही किया । हमने दिखा दिया कि क्रिकेट सरल भी हो सकता है, उसे पेचीदा बनाने की जरूरत नहीं है ।’’
भाषा मोना
मोना