Samriddhi Expressway Accident News: मातम में बदला खुशियों का सफर, पलक झपकते ही थम गई इतने लोगों की सांसे, एक ही परिवार के थे सभी मृतक

Ads

Samriddhi Expressway Accident News: अमरावती जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस भीषण सड़क हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई है।

  •  
  • Publish Date - June 28, 2026 / 07:34 PM IST,
    Updated On - June 28, 2026 / 07:35 PM IST

Samriddhi Expressway Accident News/Image Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है।
  • इस भीषण सड़क हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई है।
  • सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे।

Samriddhi Expressway Accident News: अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां समृद्धि महामार्ग पर धामणगांव रेलवे तहसील के पास एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े कंटेनर ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो पुरुषों, दो महिलाओं और एक 12 वर्षीय बच्ची समेत एक ही परिवार के सभी पांच सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। क्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

परिवार के सभी सदस्यों की हुई मौत

वहीं इस भीषण सड़क हादसे के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग चंद्रपुर जिले के रहने वाले थे। यह परिवार मारुति इग्निस कार से किसी निजी पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए अकोला की ओर जा रहा था। मृतकों की पहचान भास्कर जीवने (57 वर्ष), महादेव जीवने (42 वर्ष), आरती जीवने (40 वर्ष), लता जीवने (43 वर्ष) और 12 वर्षीय बच्ची कृष्णा जीवने के रूप में की गई है। (Samriddhi Expressway Accident News) इस घटना से चंद्रपुर और अकोला दोनों ही इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कैसे हुआ हादसा

Samriddhi Expressway Accident News:  इस हादसे के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, कार की रफ्तार काफी ज्यादा तेज थी और कार चालक सड़क किनारे खड़े ट्रक को देख नहीं पाया। इसी वजह से तेज रफ्तार कार सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में जा धंसा। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग और वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालक मदद के लिए दौड़े। सूचना मिलते ही समृद्धि महामार्ग पुलिस, हाईवे सुरक्षा टीम और आपातकालीन बचाव दल क्रेन व आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे। कार के मलबे को काटकर शवों को बाहर निकाला गया और तुरंत धामणगांव ग्रामीण अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इन्हे भी पढ़ें:-