Raipur Kidnapping News: राजधानी के इस इलाके में नानी के घर से लौट रही युवती का अपहरण, घर में बंधक बनाकर खाट के नीचे छिपाया, ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा

Ads

राजधानी के इस इलाके में नानी के घर से लौट रही युवती का अपहरण, Girl kidnapped in Raipur Arang

  •  
  • Publish Date - June 28, 2026 / 08:30 PM IST,
    Updated On - June 28, 2026 / 08:31 PM IST

रायपुर। Raipur Kidnapping News: राजधानी रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र में नानी के घर से लौट रही एक युवती के कथित अपहरण और उसे बंधक बनाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती को रास्ते से उठाकर अपने घर ले गया, जहां उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, हाथ बांध दिए और उसे खाट के नीचे छिपाकर रखा।

Raipur Kidnapping News: जानकारी के अनुसार, युवती नानी के घर से अपने घर लौट रही थी। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को उसकी चिंता हुई। इसके बाद उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान परिजनों को युवती के आरोपी के घर में होने की जानकारी मिली। वे तत्काल वहां पहुंचे और युवती को आरोपी के कब्जे से मुक्त कराया।

घटना के दौरान आरोपी हनी उर्फ दीपक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर आरंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले की जांच जारी है और पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-