ईशारानी वियतनाम ओपन के फाइनल में, तन्वी और प्रणय सेमीफाइनल में बाहर
ईशारानी वियतनाम ओपन के फाइनल में, तन्वी और प्रणय सेमीफाइनल में बाहर
हो ची मिन्ह सिटी (वियतनाम), 12 सितंबर (भाषा) उभरती हुई भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ईशारानी बरुआ ने शनिवार को यहां हमवतन रक्षिता श्री संतोष रामराज को सीधे गेम में हराकर वियतनाम ओपन सुपर 100 टूर्नामेंट के महिला एकल फाइनल में जगह बना ली।
तीसरी वरीयता प्राप्त ईशारानी ने पहले सेमीफाइनल में छठी वरीयता प्राप्त रामराज को 39 मिनट में 21-10, 21-18 से हराया।
हालांकि शीर्ष वरीय तान्वी शर्मा का अभियान थाईलैंड की गैरवरीय सारुनराक वितिदसर्ण के हाथों मिली हार से समाप्त हो गया। उन्होंने कड़ा संघर्ष किया, लेकिन दूसरे महिला एकल सेमीफाइनल में 41 मिनट में 19-21, 20-22 से हार गईं।
पूर्व विश्व नंबर एक और तीसरी वरीयता प्राप्त एचएस प्रणय को पुरुष एकल सेमीफाइनल में सिंगापुर के शीर्ष वरीय जिया हेंग तेह के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा और वह महज 34 मिनट में 13-21, 8-21 से हार गए।
भाषा नमिता
नमिता

Facebook


