Italy vs Nepal Cricket Match Score: विश्वकप में इटली की धमाकेदार वापसी.. नेपाल को 10 विकेट से रौंदा, महज इतने ओवर में हासिल किया टारगेट

Ads

Itly vs Nepal Cricket Match Full Highlights: टी20 विश्वकप में इटली ने नेपाल को 10 विकेट से हराया, मोस्का बंधुओं की शानदार बल्लेबाजी से आसान जीत।

  •  
  • Publish Date - February 12, 2026 / 06:13 PM IST,
    Updated On - February 12, 2026 / 06:16 PM IST

Italy vs Nepal Cricket Match Score || Image- Star Sports File

HIGHLIGHTS
  • इटली की 10 विकेट से जीत
  • मोस्का बंधुओं की धमाकेदार पारी
  • नेपाल 123 रन पर सिमटा

मुंबई: भारत और श्रीलंका में जारी टी-20 क्रिकेट विश्वकप में अपने पहले मुकाबले में स्कॉटलैंड के हाथों 73 रनों से बड़ी हार झेलने वाली इटली की नई टीम ने नेपाल को 10 विकेट से हराकर विश्वकप में शानदार वापसी की है। वानखेड़े स्टेडियम में खेल गए टी-20 विश्वकप के 17वें मैच में नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 123 रन बनाए थे। (Italy vs Nepal Cricket Match Full Highlights) वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इटली टीम के सलामी बल्लेबाजों ने इस लक्ष्य को बौना साबित कर दिया और 13वें ओवर में ही जीत हासिल कर ली।

मोस्का बंधुओं की धुआंधार पारी

इटली की ओर से सलामी बल्लेबाज जस्टिन मोस्का ने 44 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 60 रन बनाए, जबकि एंथोनी मोस्का ने 32 गेंदों पर 6 छक्के और 3 चौकों की मदद से 62 रनों की धुआंधार पारी खेली।

नहीं चला कोई नेपाली बल्लेबाज

पहली पारी की बात करें तो नेपाल के बल्लेबाज उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। नेपाल को पहला झटका 8 रन के स्कोर पर कुशल भुर्तेल के रूप में लगा। (Italy vs Nepal Cricket Match Full Highlights) इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। (Italy vs Nepal Cricket Match Full Highlights) नेपाल की ओर से सबसे बड़ा स्कोर आरिफ शेख ने बनाया। उन्होंने 24 गेंदों में 27 रन की पारी खेली। वहीं कप्तान रोहित पौडेल ने 23 रनों का योगदान दिया।

यहां Click कर देखें पूरा स्कोरकार्ड

Nepal Batting (1st Inning)

क्रमांक बल्लेबाज का नाम आउट होने का तरीका रन गेंद चौके छक्के स्ट्राइक रेट
1 कुशल भुर्तेल कैच जस्टिन मोस्का, गेंदबाज अली हसन 5 10 1 0 50.00
2 आसिफ शेख (विकेटकीपर) स्टंप्ड जियान मीड, गेंदबाज बेन मानेन्ती 20 20 2 0 100.00
3 रोहित पौडेल (कप्तान) कैच ग्रांट स्टीवर्ट, गेंदबाज क्रिशन कालुगमागे 23 14 0 2 164.29
4 दीपेंद्र सिंह ऐरी बोल्ड क्रिशन कालुगमागे 17 18 0 0 94.44
5 आरिफ शेख कैच मार्कस कैम्पोपियानो, गेंदबाज जे जे स्मट्स 27 24 3 0 112.50
6 लोकेश बाम कैच एंथनी मोस्का, गेंदबाज बेन मानेन्ती 3 5 0 0 60.00
7 गुलशन झा कैच हैरी मानेन्ती, गेंदबाज क्रिशन कालुगमागे 3 4 0 0 75.00
8 करण केसी नॉट आउट 18 11 1 1 163.64
9 नंदन यादव रन आउट (जस्टिन मोस्का/जियान मीड) 0 2 0 0 0.00
10 संदीप लामिछाने कैच हैरी मानेन्ती, गेंदबाज जसप्रीत सिंह 5 7 0 0 71.43
11 ललित राजबंशी रन आउट (हैरी मानेन्ती) 0 2 0 0 0.00

Italy Bowling (1st Inning)

क्रमांक गेंदबाज का नाम ओवर मेडन रन विकेट नो बॉल वाइड इकॉनमी
1 बेन मानेन्ती 4 0 9 2 0 1 2.20
2 अली हसन 3 0 34 1 0 0 11.30
3 जे जे स्मट्स 4 0 22 1 0 0 5.50
4 ग्रांट स्टीवर्ट 3 0 32 0 0 0 10.70
5 क्रिशन कालुगमागे 4 0 18 3 0 0 4.50
6 जसप्रीत सिंह 1.3 0 8 1 0 1 5.30

Italy Batting (2nd Inning)

क्रमांक बल्लेबाज का नाम आउट होने का तरीका रन गेंद चौके छक्के स्ट्राइक रेट
1 जस्टिन मोस्का नॉट आउट 60 44 5 3 136.36
2 एंथोनी मोस्का नॉट आउट 62 32 3 6 193.75

Nepal Bowling (2nd Inning)

क्रमांक गेंदबाज का नाम ओवर मेडन रन विकेट नो बॉल वाइड इकॉनमी
1 करण केसी 2 0 21 0 0 0 10.50
2 दीपेंद्र सिंह ऐरी 3.4 0 24 0 0 0 6.50
3 ललित राजबंशी 1 0 19 0 0 0 19.00
4 संदीप लामिछाने 3 0 31 0 0 0 10.30
5 नंदन यादव 1 0 12 0 0 0 12.00
6 कुशल भुर्तेल 2 0 15 0 0 0 7.50

इन्हें भी पढ़ें:-

Q1. इटली ने नेपाल को कितने विकेट से हराया?

इटली ने नेपाल को 10 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

Q2. इटली की जीत में किसने अहम भूमिका निभाई?

जस्टिन और एंथोनी मोस्का ने नाबाद अर्धशतक लगाकर टीम को जीत दिलाई।

Q3. नेपाल ने पहली पारी में कितने रन बनाए?

नेपाल ने निर्धारित 20 ओवरों में कुल 123 रन बनाए।