जैस्मिन शेखर ने महिला पेशेवर गोल्फ टूर के पांचवें चरण में बढ़त बनाई
जैस्मिन शेखर ने महिला पेशेवर गोल्फ टूर के पांचवें चरण में बढ़त बनाई
गुरुग्राम, 11 मार्च (भाषा) जैस्मिन शेखर ने बुधवार को यहां महिला पेशेवर गोल्फ टूर के पांचवें चरण के पहले दौर में दो अंडर 70 के स्कोर से एकल बढ़त बना ली।
जैस्मिन ने एमेच्योर लावण्या गुप्ता पर एक शॉट की बढ़त बना ली है जिन्होंने एक अंडर 71 का स्कोर बनाया।
मन्नत बरार पार 72 के स्कोर से तीसरे पायदान पर हैं।
पहले दिन सिर्फ तीन खिलाड़ी ही पार या इससे बेहतर स्कोर बना पाईं।
विधात्री उर्स, लावण्या जेदोन और ज्हान्वी प्रख्या दो ओवर के स्कोर से संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं।
भाषा सुधीर नमिता
नमिता

Facebook


