जेवरेव ने एटीपी कप में जर्मनी को अमेरिका पर जीत दिलायी

Ads

जेवरेव ने एटीपी कप में जर्मनी को अमेरिका पर जीत दिलायी

  •  
  • Publish Date - January 4, 2022 / 03:04 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:54 PM IST

सिडनी, चार जनवरी (एपी) अलेक्सांद्र जेवरेव ने टेलर फ्रिट्ज को सीधे सेटों में हराकर जर्मनी को मंगलवार को यहां एटीपी कप टेनिस टूर्नामेंट में अमेरिका पर जीत दिलायी।

यॉन लेनार्ड स्ट्रफ ने पहले एकल मैच में 34 ऐस जमाकर जॉन इसनर को 7-6 (7), 4-6, 7-5 से हराया। इससे जर्मनी ने शुरुआती बढ़त हासिल की। जेवरेव ने दूसरे एकल मैच में फ्रिट्ज को 6-4, 6-4 से पराजित किया। उन्होंने पांचवें मैच प्वाइंट पर जीत दर्ज की।

इसनर और फ्रिट्ज ने युगल में केविन क्राविट्ज और टिम पुएट्ज की जोड़ी पर 6-0, 6-3 से जीत हासिल की।

जर्मनी और अमेरिका ने ग्रुप सी में अभी तक एक – एक मैच जीता है। अमेरिका ने पहले मैच में कनाडा को 3-0 से हराया था जबकि जर्मनी की टीम ब्रिटेन से 1-2 से हार गयी थी।

इस बीच ग्रुप बी में इटली ने फ्रांस को हराकर वापसी की। वह पहले मैच में आस्ट्रेलिया से हार गया था।

यानिक सिनर ने आर्थर रिंडरनेच को 6-3, 7-6 (3) से जबकि माटियो बेरेटिनी ने यूगो हम्बर्ट को 6-4, 7-6 (6) से हराकर इटली को अजेय बढ़त दिलायी। इन दोनों ने बाद में युगल मैच जीतकर क्लीन स्वीप किया।

एपी

पंत सुधीर

सुधीर