कपूर और चिक्का ने 20 महीने बाद एशियाई टूर पर की शानदार वापसी

कपूर और चिक्का ने 20 महीने बाद एशियाई टूर पर की शानदार वापसी

कपूर और चिक्का ने 20 महीने बाद एशियाई टूर पर की शानदार वापसी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: November 25, 2021 9:08 pm IST

फुकेट, 25 नवंबर ( भाषा ) भारतीय गोल्फर शिव कपूर और एस चिक्कारंगप्पा ने ब्लयू केनयोन फुकेट चैम्पियनशिप के पहले दौर में चार अंडर 68 का स्कोर करके एशियाई टर पर 20 महीने बाद शानदार वापसी की ।

कपूर और चिक्का संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं ।

भारत के हनी बैसोया, करणदीप कोचर और विराज मडप्पा तीन अंडर 69 का स्कोर करके संयुक्त दसवें स्थान पर हैं ।

एसएसपी चौरसिया, अजितेष संधू और वीर अहलावत ने दो अंडर 70 का स्कोर किया और वे संयुक्त 24वें स्थान पर हैं । जीव मिल्खा सिंह और खालिन जोशी एक अंडर 71 के स्कोर के बाद संयुक्त 42वें स्थान पर हैं ।

जॉन कैटलिन पहले दौर के बाद सात अंडर पार 65 का स्कोर करके बढत बनाये हुए हैं ।

भाषा मोना नमिता

नमिता


लेखक के बारे में