विश्व कप जीतने के बाद मैनचेस्टर सिटी और स्पेन के मिडफील्डर रोड्री की होगी पीठ की सर्जरी

विश्व कप जीतने के बाद मैनचेस्टर सिटी और स्पेन के मिडफील्डर रोड्री की होगी पीठ की सर्जरी

विश्व कप जीतने के बाद मैनचेस्टर सिटी और स्पेन के मिडफील्डर रोड्री की होगी पीठ की सर्जरी
Modified Date: July 24, 2026 / 07:55 pm IST
Published Date: July 24, 2026 7:55 pm IST

मैनचेस्टर, 24 जुलाई (भाषा) मैनचेस्टर सिटी के स्टार मिडफील्डर रोड्री की अगले सप्ताह पीठ की सर्जरी होगी। टीम के मुख्य कोच एंजो मारेस्का ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की।

रोड्री को 2024 में ‘एसीएल’ की गंभीर चोट लगी थी जिसके कारण उनका पिछला सत्र चोटों से प्रभावित रहा। इसके बावजूद उन्होंने स्पेन के साथ फीफा विश्व कप जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मारेस्का ने यह नहीं बताया कि इस नयी चोट से उबरने में रोड्री को कितना समय लगेगा, लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट किया कि वह चाहते हैं कि पूर्व बैलन डी’ओर विजेता क्लब में ही बने रहें। हाल के दिनों में उनके भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं।

मारेस्का ने कहा, ‘‘इतने बड़े खिलाड़ी के बारे में हमेशा अटकलें लगती रहती हैं इसलिए मैं इसे लेकर चिंतित नहीं हूं। यह स्वाभाविक भी है क्योंकि उन्होंने विश्व कप जीता है। वह टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक रहे और मेरा मानना है कि हर कोच अपनी टीम में रोड्री जैसे खिलाड़ी को रखना चाहेगा, क्योंकि वह विश्वस्तरीय खिलाड़ी हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब सोमवार को उनकी सर्जरी होने वाली है। उसके बाद उन्हें छुट्टी, आराम और पूरी तरह से ‘रिकवरी’ की जरूरत होगी। इसके बाद वह दोबारा हमारे साथ जुड़ेंगे। ’’

मारेस्का ने यह बातें मैनचेस्टर सिटी के नए मुख्य कोच के रूप में अपने आधिकारिक परिचय समारोह के दौरान कहीं। पिछले सत्र के अंत में क्लब के महान कोच पेप गार्डियोला ने पद छोड़ दिया था।

एपी नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में