कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने फुटबॉल प्रेमियों से फीफा विश्व कप फाइनल के दौरान धैर्य रखने की अपील की

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने फुटबॉल प्रेमियों से फीफा विश्व कप फाइनल के दौरान धैर्य रखने की अपील की

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने फुटबॉल प्रेमियों से फीफा विश्व कप फाइनल के दौरान धैर्य रखने की अपील की
Modified Date: July 19, 2026 / 06:20 pm IST
Published Date: July 19, 2026 6:20 pm IST

बेंगलुरु, 19 जुलाई (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने रविवार को फुटबॉल प्रेमियों से अपील की कि वे फीफा विश्व कप फाइनल देखते समय संयम रखें और शांति बनाए रखें।

उन्होंने कहा कि सरकार ने मैच की लाइव स्क्रीनिंग के लिए होटलों और रेस्तरां को सुबह 3.30 बजे तक खुले रहने की विशेष अनुमति दी है।

उन्होंने विधान सौधा में पत्रकारों से कहा कि युवाओं की इच्छा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने होटलों और रेस्तरां को सामान्य बंद होने के समय के बाद भी काम करने की अनुमति दी है ताकि फुटबॉल प्रेमी फाइनल देख सकें।

शिवकुमार ने कहा, ‘‘पुलिस ने कई जगहों पर कैमरे लगाए हैं। कोई भी जीते, युवाओं को अपना धैर्य नहीं खोना चाहिए। उन्हें फुटबॉल मैच शांति से देखना चाहिए। ’’

कर्नाटक राज्य फुटबॉल संघ (केएसएफए) के अनुसार मुख्यमंत्री सोमवार तड़के कोरमंगला के एनजीवी इंडोर स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होने वाले फीफा विश्व कप 2026 फाइनल की सार्वजनिक स्क्रीनिंग में फुटबॉल प्रेमियों के साथ शामिल होंगे।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में