Amroha Road Accident News: एक गलती ने छीन ली इतने युवकों की जान, ओवरटेक के दौरान हो गया भीषण हादसा, गांव में पसरा मातम

Amroha Road Accident News: अमरोहा के थाना बछरायूं क्षेत्र में रविवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया।

Amroha Road Accident News: एक गलती ने छीन ली इतने युवकों की जान, ओवरटेक के दौरान हो गया भीषण हादसा, गांव में पसरा मातम

Amroha Road Accident News/Photo Creadit: IBC24 File

Modified Date: July 19, 2026 / 10:34 pm IST
Published Date: July 19, 2026 10:26 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अमरोहा के थाना बछरायूं क्षेत्र में रविवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया।
  • इस हादसे में बाइक पर सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
  • पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

अमरोहा से चौधरी शाहनवाज़ की रिपोर्ट…

Amroha Road Accident News: अमरोहा: जनपद अमरोहा के थाना बछरायूं क्षेत्र में रविवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। चांदपुर मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक ओवरटेक करने के दौरान सामने चल रही डीसीएम से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।

कैसे हुआ भीषण सड़क हादसा?

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक अमरोहा शहर के रहने वाले थे और किसी काम से चांदपुर की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे डीसीएम से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Amroha Road Accident News: हादसे की सूचना मिलते ही थाना बछरायूं पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। (Amroha Road Accident News) पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अमरोहा लखन सिंह यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा हादसे के कारणों की गहन जांच करने के निर्देश दिए।

परिजनों में दौड़ी शोक की लहर

Amroha Road Accident News: इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।

पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने बताया कि सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मृत्यु हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। (Amroha Road Accident News) आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.