फाइनल में गोल नहीं कर सके मेस्सी, एमबाप्पे ने लगातार दूसरी बार जीता ‘गोल्डन बूट’

फाइनल में गोल नहीं कर सके मेस्सी, एमबाप्पे ने लगातार दूसरी बार जीता ‘गोल्डन बूट’

फाइनल में गोल नहीं कर सके मेस्सी, एमबाप्पे ने लगातार दूसरी बार जीता ‘गोल्डन बूट’
Modified Date: July 20, 2026 / 04:07 am IST
Published Date: July 20, 2026 4:07 am IST

ईस्ट रदरफोर्ड, 20 जुलाई (एपी) फ्रांस के कीलियन एमबाप्पे लगातार दो विश्व कप में ‘गोल्डन बूट’ जीतने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए ।

फाइनल में अर्जेंटीना को स्पेन ने एक गोल से हरा दिया और लियोनेल मेस्सी एक भी गोल नहीं कर सके ।

एमबाप्पे ने इस विश्व कप में कुल दस गोल किये और चार में सहायक रहे । मेस्सी ने आठ गोल किये और चार में सहायक रहे । विश्व कप के पिछले 12 मैचों में पहली बार मेस्सी गोल या सहायता नहीं कर सके ।

फ्रांस की टीम तीसरे स्थान के मुकाबले में इंग्लैंड से हार गई थी ।

मेस्सी को टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का ‘गोल्डन बॉल’ मिल सकता है । उन्होंने अपने कैरियर में कभी भी ‘गोल्डन बूट’ नहीं जीता हालांकि आखिरी सप्ताह में वह दौड़ में सबसे आगे चल रहे थे । एमबाप्पे और मेस्सी दोनों के सेमीफाइनल तक आठ आठ गोल थे लेकिन सहायता के मामले में मेस्सी एक गोल से आगे थे ।

एमबाप्पे ने इंग्लैंड से 4 . 6 से मिली हार में दो गोल दागे । वह जर्मनी के गर्ड म्यूलर (1970) के बाद विश्व कप में दस गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए ।

एमबाप्पे ने 2022 में कतर में हुए विश्व कप में भी ‘गोल्डन बूट’ जीता था जब फ्रांस को फाइनल में अर्जेंटीना ने हराया था ।

‘गोल्डन बॉल’ , ‘गोल्डन ग्लव’ और सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी के पुरस्कार के लिये चयन फीफा के तकनीकी अध्ययन समूह द्वारा तैयार की गई सूची में से मीडिया के सदस्यों के वोट के आधार पर किया जाता है ।

एपी मोना

मोना


लेखक के बारे में