Guna Road Accident News: पलक झपकते ही खत्म हो गया हंसता-खेलता परिवार, रफ्तार ने छीन ली सभी की जिंदगियां, सड़क पर मची चीख-पुकार
Guna Road Accident News: गुना जिले के भदौरा क्षेत्र में नेशनल हाईवे-46 पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की दर्दनाक मौत हो गई।
Guna Road Accident News/Image Credit: IBC 24.in
- गुना जिले के भदौरा क्षेत्र में नेशनल हाईवे-46 पर दर्दनाक हादसा हुआ।
- दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
- ग्रामीणों ने भागने से पहले कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
Guna Road Accident News: गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले के भदौरा क्षेत्र में नेशनल हाईवे-46 पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पिपरौदा निवासी मनोज कुशवाह, उनकी पत्नी मालती कुशवाह और सात वर्षीय बेटे कार्तिक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना भदौरा पुल के पास हुई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
पुलिस ने ड्राइवर को किया गिरफ्तार
ग्रामीणों ने भागने से पहले कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि चालक किराए की टैक्सी चला रहा था और उसमें एक परिवार सवार था। (Guna Road Accident News) तीनों शव जिला अस्पताल भेजे गए हैं। कार जब्त कर ली गई है। अब पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
रफ्तार ने छीन ली तीन जिंदगियां
Guna Road Accident News: एक तेज रफ्तार और एक लापरवाही ने 3 जिंदगी खत्म कर दी। सबसे बड़ा सवाल यही है कि नेशनल हाईवे पर लगातार हो रहे ऐसे हादसों को रोकने के लिए आखिर प्रभावी इंतजाम कब होंगे। स्थानीय लोगों की सतर्कता से चालक जरूर पकड़ लिया गया, लेकिन तीन जिंदगियां वापस नहीं लौट सकतीं। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि हादसे में पति, पत्नी और सात वर्षीय मासूम तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
इन्हें भी पढ़ें:-
- School Band News: ना बारिश.. ना कोई आपदा.. फिर भी कल बंद रहेंगे प्रदेश के सभी स्कूल, कॉलेजों में भी अवकाश का ऐलान, जानिए क्या है वजह?
- Mandsaur Girls Hostel Food Poisoning News: एक के बाद एक कई छात्राओं की बिगड़ी तबियत, आनन-फानन में ले जाया गया अस्पताल, जांच के बाद डॉक्टरों ने बताई चौंकाने वाली वजह
- CG Crime News: छत्तीसगढ़ में लाश के साथ सेक्स! पहचान मिटाने के लिए दरिदें ने आरी से काटे हाथ और पैर, खौफनाक वारदात से दहला पूरा प्रदेश

Facebook


