उत्तराखंड के खिलाफ कर्नाटक ने शिकंजा कसा

उत्तराखंड के खिलाफ कर्नाटक ने शिकंजा कसा

उत्तराखंड के खिलाफ कर्नाटक ने शिकंजा कसा
Modified Date: February 17, 2026 / 06:08 pm IST
Published Date: February 17, 2026 6:08 pm IST

लखनऊ, 17 फरवरी (भाषा) कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल के तीसरे दिन मंगलवार को पहली पारी में 700 से अधिक स्कोर बनाने के बाद उत्तराखंड के पांच विकेट 149 रन पर चटका दिये ।

आठ बार के चैम्पियन कर्नाटक ने दूसरे दिन छह विकेट पर 689 रन बना लिये थे लेकिन तीसरे दिन पारी घोषित नहीं की । रविचंद्रन स्मण और विद्याधर पाटिल ने टीम को 736 रन तक पहुंचाया ।

अब कर्नाटक ने पूरी तरह से मैच पर शिकंजा कस लिया है । स्मरण और पाटिल ने कल के स्कोर में 28 रन और जोड़े । पाटिल ने 114 गेंद में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 54 रन बनाये ।

स्मरण और पाटिल के आउट होने के बाद कर्नाटक की पारी का भी अंत हो गया । इससे पहले केएल राहुल ने 141 रन बनाये थे ।

उत्तराखंड के लिये दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज आदित्य रावत ने चार और स्पिनर मयंक मिश्रा ने तीन विकेट लिये ।

उत्तराखंड अभी भी पहली पारी में 587 रन से पीछे है । कर्नाटक के लिये पाटिल ने दो विकेट चटकाये । कर्नाटक ने 81 रन पर चार विकेट गंवा दिये थे जिसके बाद लक्ष्य रायचंदानी ( नाबाद 52) और जगदीशा सुचित (21) ने पांचवें विकेट के लिये 43 रन की साझेदारी की ।

सुचित को भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया जिससे उत्तराखंड का स्कोर पांच विकेट पर 124 रन हो गया । लक्ष्य और सौरभ रावत (10) क्रीज पर टिके हुए हैं ।

भाषा मोना आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में