काविया के गोल से सेतु एफसी ने दर्ज की दूसरी जीत
काविया के गोल से सेतु एफसी ने दर्ज की दूसरी जीत
वास्को (गोवा), 11 जनवरी (भाषा) काविया पाकिरीसैमी के 50वें मिनट में हेडर से किये गोल की मदद से सेतु एफसी ने गुरुवार को यहां इंडियन वुमैन्स लीग (आईडब्ल्यूएल) में स्पोर्ट्स ओडिशा पर 1-0 से जीत दर्ज की।
सेतु एफसी इस मैच में पूरे अंक लेकर चार मैच के बाद तालिका में चौथे स्थान पर काबिज है। उसके गोकुलम केरला के बराबर सात अंक हैं।
सेतु एफसी ने भले ही जीत दर्ज कर तीन अंक जुटाये हों लेकिन प्रदर्शन के हिसाब से यह दिन उसके लिए संतोषजनक नहीं रहा।
मैच में सेतु एफसी के दबदबा बनाने की उम्मीद थी लेकिन स्पोर्ट्स ओडिशा ने उसके लिए चीजें मुश्किल कर दीं।
स्पोर्ट्स ओडिशा को गोकुलम एफसी से 0-8 से हार का सामना करना पड़ा था।
भाषा नमिता सुधीर
सुधीर

Facebook


