ओडिशा एफसी को हराकर केरल ब्लास्टर्स तीसरे स्थान पर पहुंचा

ओडिशा एफसी को हराकर केरल ब्लास्टर्स तीसरे स्थान पर पहुंचा

ओडिशा एफसी को हराकर केरल ब्लास्टर्स तीसरे स्थान पर पहुंचा
Modified Date: December 26, 2022 / 10:31 pm IST
Published Date: December 26, 2022 10:31 pm IST

कोच्चि, 26 दिसंबर (भाषा) केरल ब्लास्टर्स एफसी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल मैच में सोमवार को ओडिशा एफसी को 1-0 से हराकर मौजूदा सत्र में लगातार सातवें मैच में अपराजिता रहा।  

सोरिशम संदीप सिंह ने बॉक्सिंग डे मुकाबले में मैच का इकलौता गोल 86वें मिनट में किया। बाएं छोर से स्थानापन्न खिलाड़ी ब्रायस मिरांडा ने बॉक्स के अंदर अच्छा क्रॉस डाला, जिसे ओडिशा के गोलकीपर अमरिंदर सिंह सही ढंग से पंच नहीं कर सके और गेंद टिप्पा खाकर बाहर निकल रही थी तभी वहां मौजूद संदीप ने हैडर करके गोल कर डाला।

इस जीत के बाद केरल ब्लास्टर्स  की टीम अंक तालिका में पांचवें से तीसरे स्थान पर आ गयी है। टीम के नाम 11 मैचों में सात जीत, एक ड्रा और तीन हार से 22 अंक है। ओडिशा एफसी की सत्र में यह चौथी हार है। टीम 11 मैचों में छह जीत, एक ड्रा और चार हार से 19 अंक के साथ तालिका में छठे स्थान पर है।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में