केरल ने अरुणाचल की क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने की उम्मीद तोड़ी

केरल ने अरुणाचल की क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने की उम्मीद तोड़ी

केरल ने अरुणाचल की क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने की उम्मीद तोड़ी
Modified Date: February 28, 2024 / 08:25 pm IST
Published Date: February 28, 2024 8:25 pm IST

यूपिया (अरुणाचल प्रदेश), 28 फरवरी (भाषा) केरल ने बुधवार को यहां अरुणाचल प्रदेश को 2-0 से हराकर मेजबान टीम की संतोष ट्रॉफी के लिए राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के नॉकआउट चरण में जगह बनाने की उम्मीद तोड़ दी।

केरल की ओर से फारवर्ड मुहम्मद आशिक एस (35वें मिनट) और स्थानापन्न खिलाड़ी अर्जुन वी (52वें मिनट) ने गोल दागे।

इस जीत से 2021-22 के संतोष ट्रॉफी चैंपियन केरल के चार मैच में सात अंक हो गए हैं और उसकी नॉकआउट में जगह बनाने की उम्मीद बढ़ गई है।

चार मैच में एक अंक के साथ अरुणाचल की ग्रुप ए से नॉकआउट में जगह बनाने की उम्मीद खत्म हो गई।

ग्रुप ए के एक अन्य मैच में सेना ने असम को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने का दावा मजबूत किया।

इस जीत से सेना के चार मैच में नौ अंक हो गए हैं जबकि असम के छह अंक हैं।

असम अगले मैच में एक मार्च को गोवा से भिड़ेगा।

भाषा सुधीर पंत

पंत


लेखक के बारे में