खालिन जोशी सिंगापुर इंटरनेशनल में बढ़त पर, संधू तीसरे स्थान पर

खालिन जोशी सिंगापुर इंटरनेशनल में बढ़त पर, संधू तीसरे स्थान पर

खालिन जोशी सिंगापुर इंटरनेशनल में बढ़त पर, संधू तीसरे स्थान पर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: January 13, 2022 6:35 pm IST

सिंगापुर, 13 जनवरी (भाषा) एशियाई टूर में खिताब जीतने वाले आखिरी भारतीय गोल्फर खालिन जोशी ने अपने दूसरे खिताब के लिये शानदार शुरुआत करते हुए सिंगापुर इंटरनेशनल में गुरूवार को यहां पहले दौर में पांच अंडर 67 का स्कोर बनाकर बढ़त हासिल की।

एशियाई टूर में 2018 में पैनासोनिक ओपन के रूप में अपना खिताब जीतने वाले जोशी ने विलियम हैरोल्ड (69) पर दो शॉट की बढ़त बना रखी है।

भारत के अजितेश संधू ने दो अंडर 70 का स्कोर बनाया और वह संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं। अभिजीत चढ्ढा (72) संयुक्त नौवें और शुभंकर शर्मा (73) संयुक्त 20वें स्थान पर हैं।

ओलंपियन उदयन माने (74) संयुक्त 31वें जबकि राशिद खान और एस चिक्कारंगप्पा (दोनों 75) संयुक्त 45वें स्थान पर हैं।

भाषा पंत आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में