नाइट का शतक, इंग्लैंड ने बनाए आठ विकेट पर 288 रन

नाइट का शतक, इंग्लैंड ने बनाए आठ विकेट पर 288 रन

नाइट का शतक, इंग्लैंड ने बनाए आठ विकेट पर 288 रन
Modified Date: October 19, 2025 / 06:24 pm IST
Published Date: October 19, 2025 6:24 pm IST

इंदौर, 19 अक्टूबर (भाषा) इंग्लैंड ने हीथर नाइट (109 रन) के शतक और एमी जोन्स (56 रन) के अर्धशतक की मदद से रविवार को यहां महिला वनडे विश्व कप मैच में भारत के खिलाफ आठ विकेट पर 288 रन बनाए।

नाइट ने 91 गेंद की पारी के दौरान 15 चौके और एक छक्का जड़ा। जोन्स ने 68 गेंद खेली जिसमें आठ चौके शामिल थे। कप्तान नटाली साइवर ब्रंट ने 38 रन का योगदान दिया।

भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने 51 रन देकर चार और श्री चरणी ने 68 रन देकर दो विकेट लिए।

भाषा

नमिता

नमिता


लेखक के बारे में