कोंकाकाफ चैम्पियंस लीग ड्रॉ 10 फरवरी को , फाइनल अक्टूबर में
कोंकाकाफ चैम्पियंस लीग ड्रॉ 10 फरवरी को , फाइनल अक्टूबर में
मियामी, 23 जनवरी ( एपी ) कोंकाकाफ चैम्पियंस लीग फुटबॉल के अंतिम 16 के मुकाबले छह से आठ अप्रैल और 13 से 15 अप्रैल के बीच खेले जायेंगे ।
उत्तर और मध्य अमेरिका और कैरेबियाई फुटबॉल संघ के परिसंघ ( कोंकाकाफ) ने शुक्रवार को कहा कि ड्रॉ 10 फरवरी को निकाले जायेंगे ।
क्वार्टर फाइनल 27 से 29 अप्रैल और चार से छह मई के बीच होंगे । सेमीफाइनल 10 से 12 अगस्त और 24 से 26 अगस्त के बीच होंगे । वहीं एक चरण का फाइनल 26 से 28 अक्टूबर के बीच खेला जायेगा ।
फाइनल की मेजबान वह टीम होगी जिसका पिछले मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन रहा हो ।
एपी
मोना
मोना

Facebook


