Krunal-Hardik Pandya News: क्या दोनों भाइयों के बीच सब कुछ ठीक है? क्रुणाल की जीत पर हार्दिक की चुप्पी ने बढ़ाई फैंस की टेंशन, सोशल मीडिया पर शुरू हुई नई चर्चा
Krunal-Hardik Pandya News: हार्दिक पंड्या ने क्रुणाल के लिए सोशल मीडिया एक भी पोस्ट नहीं की। सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें शुरू हो गई हैं।
Krunal-Hardik Pandya News/Image Credit: X Handle
- बेंगलुरु की टीम ने लगातार दूसरी बार जीता IPL का खिताब।
- हार्दिक पंड्या ने क्रुणाल के लिए सोशल मीडिया एक भी पोस्ट नहीं की।
- हार्दिक की चुप्पी के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें शुरू हो गई हैं।
Krunal-Hardik Pandya News: नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम और गुजरात टाइटन्स के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में IPL 2026 का फ़ाइनल मुकाबला खेला गया। इस मैच मे गुजरात को 5 विकेट से हराकर रजत पाटीदार की कप्तानी मे RCB ने लगातार दूसरी बार IPL का खिताब अपने नाम किया। RCB ने बैक-टू-बैक IPL ट्रॉफी जीतकर अपने फैन्स को एक बार फिर से खुश होने का मौका दे दिया।
RCB को लगातार मिल रही बधाई
एक तरफ जहां हर कोई बेंगलुरु की जीत को सेलिब्रेट कर रहा है और लोग सोशल मीडिया पर RCB की जीत को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार जमकर पोस्ट भी कर रहे हैं। ट्रॉफी जीतने पर बेंगलुरु को सोशल मीडिया पर जमकर बधाई मिली रही है, लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक अलग चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। (Krunal-Hardik Pandya News) इतना ही नहीं बेंगलुरु की जीत ले बाद हार्दिक पंड्या चर्चा में आ गए हैं।
हार्दिक की चुप्पी पर उठे सवाल
Krunal-Hardik Pandya News: दरअसल, क्रुणाल पंड्या लगातार दूसरी बार IPL का खिताब जीतने वाली RCB की टीम का हिस्सा है और भाई हार्दिक पंड्या ने क्रुणाल के लिए सोशल मीडिया एक भी पोस्ट नहीं की। हार्दिक की चुप्पी के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें शुरू हो गई हैं। कुछ फैन्स ने सवाल उठाए कि क्या दोनों भाइयों के रिश्ते में सब कुछ ठीक है।
हालांकि, इन चर्चाओं को लेकर अब तक किसी भी तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। (Krunal-Hardik Pandya News) दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले भी दोनों भाइयों के रिश्तों को लेकर में खटास की अफवाहें उड़ चुकी हैं। उन खबरों को बाद में काफी हद तक खारिज कर दिया गया था। क्रुणाल पहले भी सार्वजनिक तौर पर हार्दिक का समर्थन कर चुके हैं और दोनों के बीच किसी विवाद की पुष्टि कभी नहीं हुई।
पिछले साल हार्दिक ने किया था पोस्ट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, बेंगलुरु की दूसरी लगातार आईपीएल ट्रॉफी जीत में क्रुणाल पंड्या का अहम योगदान रहा है। टीम की जीत के बाद उनके जश्न की तस्वीरें और वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं। पिछले साल जब आरसीबी ने पहली बार आईपीएल खिताब जीता था, तब हार्दिक पंड्या ने अपने भाई क्रुणाल पंड्या के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की थी। हार्दिक ने भावुक होते हुए लिखा था, ‘इस वक्त मेरी आंखों में आंसू हैं, तुम पर गर्व है भाई।’
क्यों तेज हुई चर्चाएं
Krunal-Hardik Pandya News: यही वजह है कि इस बार आरसीबी की खिताबी जीत के बाद हार्दिक की ओर से कोई पोस्ट न आने पर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है, (Krunal-Hardik Pandya News) और लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या दोनों भाइयों के बीच सब ठीक है या नहीं? फिलहाल, सिर्फ सोशल मीडिया पर पोस्ट न करने के आधार पर किसी परिणाम पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। जब तक दोनों भाईयों या उनके करीबी लोगों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आती, तब तक इन चर्चाओं को महज अटकलें ही माना जा सकता है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Govt Office Ladies Toilet Spy Camera: महिला कर्मचारी के टॉयलेट में हिडन कैमरा लगाकर लाइव वीडियो देखता था सरकारी कर्मचारी, यूट्यूब देखकर सीखा स्पाई कैमरा लगाना
- New Aadhaar App Features: आधार ऐप में बड़ा बदलाव! पुराने mAadhaar ऐप की छुट्टी, नया ऐप करेगा ऐसा कमाल जो पहले कभी नहीं देखा होगा
- Twisha Sharma Death Case: त्विषा शर्मा मौत मामले में बड़ा अपडेट.. गवाह के साथ आरोपी पति समर्थ सिंह के दोस्तों ने की मारपीट!.. सामने आया CCTV फुटेज, आप भी देखें

Facebook


