New Aadhaar App Features: आधार ऐप में बड़ा बदलाव! पुराने mAadhaar ऐप की छुट्टी, नया ऐप करेगा ऐसा कमाल जो पहले कभी नहीं देखा होगा

New Aadhaar App Features: नया Aadhaar ऐप अब Google Play Store और Apple App Store से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। UIDAI के अनुसार यह ऐप पहले के mAadhaar ऐप की तुलना में ज्यादा सुरक्षित और उपयोग में आसान है। जिससे यूजर्स को बेहतर अनुभव मिलेगा।

New Aadhaar App Features: आधार ऐप में बड़ा बदलाव! पुराने mAadhaar ऐप की छुट्टी, नया ऐप करेगा ऐसा कमाल जो पहले कभी नहीं देखा होगा

(New Aadhaar App Features/ Image Credit: Screengrab)

Modified Date: June 1, 2026 / 04:36 pm IST
Published Date: June 1, 2026 4:33 pm IST
HIGHLIGHTS
  • UIDAI जल्द ही mAadhaar ऐप को बंद करके नया Aadhaar ऐप लॉन्च करेगा।
  • नया ऐप ज्यादा सुरक्षित और यूजर-फ्रेंडली अनुभव देगा।
  • इसमें QR कोड और फेस ऑथेंटिकेशन से वेरिफिकेशन होगा।

नई दिल्ली: New Aadhaar App Features: Unique Identification Authority of India ने घोषणा की है कि जल्द ही पुराना mAadhaar ऐप बंद कर दिया जाएगा। इसकी जगह एक नया और अपग्रेडेड आधार ऐप लॉन्च किया जाएगा। UIDAI का कहना है कि यह बदलाव यूजर्स को बेहतर डिजिटल अनुभव और ज्यादा सुरक्षा देने के लिए किया जा रहा है। पुराने ऐप में समय के साथ अपडेट और सुरक्षा सुधार की जरूरत महसूस की जा रही थी।

क्यों mAadhaar ऐप बंद करने का फैसला लिया?

UIDAI के अनुसार mAadhaar ऐप अब पुराना हो चुका है और इसमें डेटा प्राइवेसी को लेकर कई सीमाएं थीं। नए समय के हिसाब से बेहतर सुरक्षा और तेज सेवा की जरूरत थी। इसलिए नया आधार ऐप लाया जा रहा है। जिसमें एडवांस टेक्नोलॉजी और मजबूत सिक्योरिटी फीचर्स शामिल होंगे। इसका मुख्य फोकस यूजर्स के डेटा को सुरक्षित रखना है।

नए Aadhaar ऐप के फीचर्स

नया आधार ऐप पहले से ज्यादा यूजर-फ्रेंडली और सिक्योर होगा। इसमें यूजर्स अपने आधार की जानकारी सुरक्षित तरीके से स्टोर और अपडेट कर सकेंगे। जरूरत पड़ने पर वे केवल जरूरी जानकारी ही शेयर कर पाएंगे। ऐप में QR कोड आधारित आधार शेयरिंग, फेस ऑथेंटिकेशन और हाई KYC फीचर्स दिए गए हैं। जिससे वेरिफिकेशन आसान और तेज होगा।

आसान वेरिफिकेशन और बेहतर सुरक्षा

नए आधार ऐप में सबसे बड़ा बदलाव वेरिफिकेशन प्रक्रिया में किया गया है। अब OTP आधारित वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं होगी। इसकी जगह फेस ऑथेंटिकेशन और QR कोड स्कैनिंग से पहचान की जाएगी। इसके अलावा बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक फीचर भी मिलेगा जिससे आधार डेटा और सुरक्षित रहेगा। यह ऐप Google Play Store और Apple App Store से डाउनलोड किया जा सकेगा।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।