खलील और तुषारा की जगह कुलदीप और ग्लीसन शामिल

Ads

खलील और तुषारा की जगह कुलदीप और ग्लीसन शामिल

  •  
  • Publish Date - May 15, 2026 / 03:11 PM IST,
    Updated On - May 15, 2026 / 03:11 PM IST

नयी दिल्ली, 15 मई (भाषा) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने शुक्रवार को दिल्ली के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज कुलदीप यादव को खलील अहमद की जगह टीम में शामिल किया जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में नुवान तुषारा की जगह इंग्लैंड के रिचर्ड ग्लीसन को टीम में लिया।

खलील और तुषारा दोनों ही चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

आईपीएल ने एक बयान में बताया कि कुलदीप 30 लाख रुपये में सीएसके से जुड़ेंगे जबकि ग्लीसन 1.6 करोड़ रुपये में आरसीबी से जुड़ेंगे।

कुलदीप ने 2021 में राजस्थान रॉयल्स के लिए अपना आईपीएल पदार्पण किया था और इस फ्रेंचाइजी के लिए तीन मैच खेले हैं।

ग्लीसन ने इंग्लैंड के लिए छह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने नौ विकेट लिए हैं। उन्होंने लीग के 2024 और 2025 सत्र में सीएसके और मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने सीएसके के लिए दो मैच और मुंबई इंडियंस के लिए एक मैच खेला।

भाषा नमिता पंत

पंत