(Rasoi Gas Cylinder Price/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: Rasoi Gas Cylinder Price: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी दिखाई दे रहा है। इस समुद्री रास्ते में गोलीबारी की खबरों के बाद भारत में एलपीजी सप्लाई (LPG Supply) को लेकर चर्चा तेज हो गई है। लोगों के मन में अब यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या फिर से घरेलू गैस सिलेंडर (Domestic Gas cylinder) की कमी होगी? क्या कीमतें बढ़ेंगी या बुकिंग के नियमों में कोई बदलाव किया जाएगा? इसी बीच मौजूदा हालात को लेकर विशेषज्ञों ने राहत देने वाली जानकारी दी है।
भारत की करीब 60 प्रतिशत एलपीजी सप्लाई होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते आती है। यही वजह है कि इस क्षेत्र में तनाव बढ़ने पर भारत की रसोई गैस (Rasoi Gas Cylinder) व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ जाती है। हालांकि, पिछले संकट के दौरान भी भारत ने सप्लाई व्यवस्था को संभाले रखा था और मांग के अनुसार गैस की उपलब्धता बनाए रखी थी। तेल कंपनियों ने वैकल्पिक व्यवस्थाओं के जरिए घरेलू उपभोक्ताओं तक सिलेंडर पहुंचाना जारी रखा था।
विशेषज्ञ के अनुसार, फिलहाल भारत के कच्चे तेल (Crude Oil) और ऊर्जा सप्लाई पर बड़ा असर नहीं दिख रहा है। पिछले कुछ वर्षों में भारतीय रिफाइनरियों ने तेल आयात के स्रोतों में बदलाव किया है। रूस, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, पश्चिमी अफ्रीका और लैटिन अमेरिका जैसे देशों से आयात बढ़ने के कारण भारत के पास कई विकल्प मौजूद हैं। इससे किसी एक रास्ते पर निर्भरता कम हुई है।
भारत का कच्चे तेल का आयात जून में बढ़कर 4.93 मिलियन बैरल प्रति दिन पहुंच गया। इसमें रूस की बड़ी हिस्सेदारी रही और वह भारत का प्रमुख तेल सप्लायर बना हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर होर्मुज स्ट्रेट में तनाव लंबे समय तक जारी रहता है तो जहाजों के बीमा और माल ढुलाई खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, अभी जहाजों की आवाजाही पर कोई बड़ी रोक नहीं लगी है।
आज 10 जुलाई को देशभर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम (Domestic Gas Cylinder Price) में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 14.2 किलो घरेलू सिलेंडर की कीमत 942 रुपये और 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर का भाव (Commercial Cylinder Price) 2,930 रुपये है। कोलकाता में घरेलू सिलेंडर 968 रुपये, जयपुर में 945.50 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये है। तेल कंपनियों के अनुसार, अभी घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। पहले की तरह ही बुकिंग नियम लागू है।