एम सुरेशकुमार ने पांचवीं वरीयता प्राप्त कार्बोनी के खिलाफ उलटफेर किया

एम सुरेशकुमार ने पांचवीं वरीयता प्राप्त कार्बोनी के खिलाफ उलटफेर किया

एम सुरेशकुमार ने पांचवीं वरीयता प्राप्त कार्बोनी के खिलाफ उलटफेर किया
Modified Date: February 15, 2026 / 08:29 pm IST
Published Date: February 15, 2026 8:29 pm IST

नयी दिल्ली, 15 फरवरी (भाषा) आखिरी क्षण में जगह हासिल करने वाले 26 वर्षीय एम सुरेश कुमार ने रविवार को एटीपी दिल्ली ओपन 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष एकल क्वालीफाइंग के पहले दौर में इटली के पांचवीं वरीयता प्राप्त लोरेंजो कार्बोनी को शिकस्त दी।

सुरेश कुमार ने पहला सेट गंवाने के बाद जोरदार वापसी की और 19 वर्षीय कार्बोनी को एक घंटा 53 मिनट चले मुकाबले में 4-6, 6-2, 6-3 से हराया।

वाइल्ड कार्ड से क्वालीफाइंग में उतरे भारतीय खिलाड़ी रामकुमार रामनाथन ने चीनी ताइपे के त्सुंग-हाओ हुआंग को सीधे सेटों में 6-1, 6-3 से पराजित किया।

दसवीं वरीयता प्राप्त एरिक वान शेलबोइम ने भी एक सेट गंवाने के बाद सिद्धार्थ रावत को 5-7, 6-2, 6-2 से हराया।

दूसरी वरीयता प्राप्त इओआनिस जिलास ने वाइल्ड कार्ड ईशाक इकबाल के खिलाफ कड़े पहले सेट के बाद 7-6, 6-2, 6-3 से जीत दर्ज की। छठी वरीयता प्राप्त लुका कास्टेलनुओवो और सातवीं वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर बिंडा ने क्रमशः पार्थ अग्रवाल और उदित कंबोज को सीधे सेटों में हराया।

तीसरी वरीयता प्राप्त ह्योन चुंग ने नितिन कुमार सिन्हा को 6-2, 6-1 से आसानी से मात दी। अलेक्जेंडर डोंस्की ने 12वीं वरीयता प्राप्त एस डी प्रज्वल देव को 6-3, 7-5 से बाहर कर दिया, जबकि अल्टरनेट यूइसुंग पार्क ने नौवीं वरीयता प्राप्त मुकुंद ससिकुमार को 6-4, 6-2 से हराकर ड्रॉ में बड़ा उलटफेर किया।

अब विजेता खिलाड़ी सोमवार को दूसरे और अंतिम क्वालीफाइंग दौर में उतरेंगे, जहां मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने के लिए छह स्थान दांव पर होंगे।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में