मलिक के सुपर 10 से दबंग दिल्ली ने यूपी योद्धाज को हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया
मलिक के सुपर 10 से दबंग दिल्ली ने यूपी योद्धाज को हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया
चेन्नई, तीन अक्टूबर (भाषा) दबंग दिल्ली केसी ने शुक्रवार को यहां यूपी योद्धाज के खिलाफ 43-26 की दबदबे भरी जीत से प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) तालिका में शीर्ष स्थान पर वापसी की।
दिल्ली की टीम के लिए आशु मलिक ने सुपर 10 जबकि फजल अत्राचली ने चार टैकल अंक जुटाए।
पहले हाफ में दबंग दिल्ली ने 17-13 से बढ़त बनाई हुई थी और अंत में जीत दर्ज करने में कामयाब रही।
भाषा नमिता मोना
मोना

Facebook


