मानस धामने पहली बार एटीपी चैलेंजर फाइनल में पहुंचे

Ads

मानस धामने पहली बार एटीपी चैलेंजर फाइनल में पहुंचे

  •  
  • Publish Date - May 2, 2026 / 07:17 PM IST,
    Updated On - May 2, 2026 / 07:17 PM IST

नयी दिल्ली, दो मई (भाषा) भारत के उभरते टेनिस खिलाड़ी मानस धामने ने शनिवार को कजाखस्तान के शिमकेंट में फ्रांस के एंटोनी गिबाउडो को सीधे सेटों में हराकर पहली बार एटीपी चैलेंजर फाइनल में पहुंचकर बड़ी सफलता हासिल की।

अठारह साल के इस भारतीय खिलाड़ी ने क्ले कोर्ट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में संयमित और आक्रामक खेल दिखाते हुए गिबाउडो को 6-4, 6-3 से हराया।

इस हफ्ते के उनके शानदार प्रदर्शन से उनकी रैंकिंग और आत्मविश्वास को काफी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है क्योंकि वह जूनियर से पेशेवर सर्किट में अपना सफर जारी रखे हुए हैं।

सोमवार को उनके शीर्ष 400 में शामिल होने की संभावना है।

धामने अब रविवार को फाइनल में बेल्जियम के बुवायसर गदामौरी के खिलाफ कोर्ट पर उतरकर अपने इस शानदार प्रदर्शन का समापन एक खिताब के साथ करना चाहेंगे।

भाषा नमिता

नमिता