मैनचेस्टर सिटी, चेल्सी और लिवरपूल जीते

Ads

मैनचेस्टर सिटी, चेल्सी और लिवरपूल जीते

  •  
  • Publish Date - November 1, 2020 / 05:31 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

लंदन, एक नवंबर (एपी) खिताब की तीन प्रबल दावेदार टीमों मैनचेस्टर सिटी, चेल्सी और लिवरपूल ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में शनिवार को अपने अपने मैच जीते।

मौजूदा चैंपियन लिवरपूल ने वेस्ट हैम को 2-1 से हराया। उसकी तरफ से स्थानापन्न डिएगो जोटा ने 85वें मिनट में निर्णायक गोल किया। लिवरपूल ने इस तरह से घरेलू मैदान एनफील्ड में अपने अजेय अभियान को 63 मैचों तक पहुंचा दिया था।

वेस्ट हैम ने पाब्लो फोर्नाल्स के 10वें मिनट में किये गोल से शुरुआती बढ़त बनायी लेकिन मोहम्मद सालेह ने 42वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर लिवरपूल को मध्यांतर से पहले बराबरी पर ला दिया था।

अन्य मैचों में मैनचेस्टर सिटी ने शैफील्ड यूनाईटेड को 1-0 से हराया। उसकी तरफ से काइल वाकर ने गोल किया। चेल्सी ने बर्नले को 3-0 से हराकर फिर से शीर्ष चार में जगह बनायी। उसकी तरफ से हाकित जियेच, कुर्त जोमा और टिमो वर्नर ने गोल दागे।

एपी पंत

पंत