मैनचेस्टर यूनाईटेड लीग कप के फाइनल में पहुंचने के करीब

मैनचेस्टर यूनाईटेड लीग कप के फाइनल में पहुंचने के करीब

मैनचेस्टर यूनाईटेड लीग कप के फाइनल में पहुंचने के करीब
Modified Date: January 26, 2023 / 10:51 am IST
Published Date: January 26, 2023 10:51 am IST

मैनचेस्टर, 26 जनवरी (एपी) मैनचेस्टर यूनाइटेड की प्रीमियर लीग का खिताब जीतने की उम्मीदें भले ही धुंधली पड़ गई है लेकिन वह लीग कप फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब जीतने की तरफ मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

मैनचेस्टर यूनाइटेड ने लीग कप सेमीफाइनल के पहले चरण के मैच में नॉटिंघम फॉरेस्ट को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाने कि अपनी संभावनाएं बढ़ा दी हैं। उसे सेमीफाइनल का दूसरा चरण ओल्ड ट्रैफर्ड में अपने घरेलू मैदान पर खेलना है।

मार्कस रैशफोर्ड, वॉट वेगोरस्ट और ब्रूनो फर्नांडीस के गोल की मदद से मैनचेस्टर यूनाइटेड ने यह जीत दर्ज करके प्रीमियर लीग में रविवार को आर्सेनल से मिली हार की निराशा को दूर किया।

लीग कप के सेमीफाइनल के पहले चरण के एक अन्य मैच में न्यूकासल ने साउथम्पटन पर 1-0 से बढ़त बना रखी है।

एपी पंत

पंत


लेखक के बारे में