मंधाना और प्रतिका के अर्धशतक, भारतीय टीम 330 रन पर सिमटी

मंधाना और प्रतिका के अर्धशतक, भारतीय टीम 330 रन पर सिमटी

मंधाना और प्रतिका के अर्धशतक, भारतीय टीम 330 रन पर सिमटी
Modified Date: October 12, 2025 / 06:26 pm IST
Published Date: October 12, 2025 6:26 pm IST

विशाखापत्तनम , 12 अक्टूबर (भाषा) सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (80 रन) और प्रतिका रावल (75 रन) के अर्धशतकों के बाद भारतीय टीम रविवार को यहां आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के ग्रुप मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 48.5 ओवर में 330 रन पर सिमट गई।

हरलीन देओल ने 38, जेमिमा रोड्रिग्स ने 33, रिचा घोष ने 32 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 22 रन का योगदान दिया।

आस्ट्रेलिया के लिए अनाबेल सरदलैंड ने पांच और सोफी मोलिनू ने तीन विकेट झटके।

मेगान शूट और एशले गार्डनर को एक एक विकेट मिला।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में