कर्नाटक को 3-0 से हराकर मणिपुर संतोष ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचा

कर्नाटक को 3-0 से हराकर मणिपुर संतोष ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचा

कर्नाटक को 3-0 से हराकर मणिपुर संतोष ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: April 23, 2022 8:29 pm IST

मलप्पुरम, 23 अप्रैल (भाषा) मणिपुर ने शनिवार को यहां कर्नाटक पर 3-0 से आसान जीत के साथ संतोष ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली ग्रुप बी की पहली टीम बन गई।

    लुनमिनलेन हाओकिप (19वें और 42वें मिनट) ने पहले हाफ में मणिपुर के लिए  दो गोल किये। टीम के लिए तीसरा गोल सोमीशोन शिराक  ने किया।

इस जीत से मणिपुर के चार मैचों में नौ अंक हो गये और टीम ने अंतिम चार में जगह बना ली है।

कर्नाटक (तीन मैचों में चार अंक) को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सोमवार को गुजरात के खिलाफ अपना अंतिम मैच जीतना होगा और उम्मीद करनी होगी कि दूसरे मैचों के परिणाम उसके अनुकूल रहे।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में