मैनी पैकियो और एरोल स्पेन्स जूनियर में होगा 21 अगस्त को मुकाबला

मैनी पैकियो और एरोल स्पेन्स जूनियर में होगा 21 अगस्त को मुकाबला

मैनी पैकियो और एरोल स्पेन्स जूनियर में होगा 21 अगस्त को मुकाबला
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: July 12, 2021 7:55 am IST

लास एंजिलिस, 12 जुलाई (एपी) मैनी पैकियो और एरोल स्पेन्स जूनियर ने घोषणा की कि वे डब्ल्यूबीसी (विश्व मुक्केबाजी परिषद) और आईबीएफ (अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी महासंघ) के वेल्टरवेट खिताब के लिये 21 अगस्त को आमने सामने होंगे।

आठ बार के विश्व चैंपियन पैकियो और वर्तमान में अपना दबदबा बनाये रखने वाले स्पेन्स के बीच यह मुकाबला रोमांचक होने की संभावना है।

पैकियो ने अब तक 62 मुकाबलों में 39 में नॉकआउट से जीत दर्ज की जबकि स्पेन्स ने 27 में से 21 नॉकआउट से जीते हैं। ये दोनों स्पेन्स के डब्ल्यूबीसी और आईबीएफ खिताब के लिये लॉस वेगास के टी मोबाइल एरेना में एक दूसरे से भिड़ेंगे।

फिलीपीन्स के सीनेटर 42 वर्षीय पैकियो ने जुलाई 2019 के बाद कोई मुकाबला नहीं लड़ा है।

एपी

पंत सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में