म्यूनिख, 30 मई (भाषा) भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और सम्राट राणा ने शनिवार को यहां आईएसएसएफ विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता।
ओलंपिक पदक विजेता मनु और राणा की जोड़ी ने फाइनल में 483.6 का स्कोर करके भारत के लिए पोडियम पर जगह पक्की की।
चीन के कियानक्सुन याओ और काई हू ने कुल 483.9 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि चीन के ही शेन यियाओ और बू शुआईहांग ने 418.0 के स्कोर के साथ कांस्य पदक से संतोष किया।
भारतीय जोड़ी 582 के कुल स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहकर पदक दौर के लिए क्वालीफाई किया।
दो ओलंपिक पदक विजेता मनु ने 292-12 एक्स का जबकि मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन राणा ने 290-9 एक्स का स्कोर किया। इससे वे यियाओ और शुआईहांग की चीनी जोड़ी से ठीक पीछे रहे जिन्होंने 584 के स्कोर के साथ क्वालीफायर में शीर्ष स्थान हासिल किया था।
इसी स्पर्धा में अन्य भारतीय प्रतिभागियों सुरुचि इंदर सिंह और श्रवण कुमार ने कुल 575 के स्कोर के साथ 10वां स्थान हासिल किया।
10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में इलावेनिल वलारिवन और अर्जुन बबूता 14वें स्थान पर रहे जबकि आर्या बोस और तुषार साहू माने 16वें स्थान पर रहे।
भाषा नमिता आनन्द
आनन्द