जैस्मिन पाओलिनी को हराकर मार्ता कोस्तियुक विंबलडन सेमीफाइनल में

जैस्मिन पाओलिनी को हराकर मार्ता कोस्तियुक विंबलडन सेमीफाइनल में

जैस्मिन पाओलिनी को हराकर मार्ता कोस्तियुक विंबलडन सेमीफाइनल में
Modified Date: July 8, 2026 / 08:53 pm IST
Published Date: July 8, 2026 8:53 pm IST

लंदन, आठ जुलाई (एपी) मार्ता कोस्तियुक ने बुधवार को यहां सेंटर कोर्ट में पदार्पण करते हुए जैस्मिन पाओलिनी को सीधे सेट में हराकर पहली बार विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

यूक्रेन की 24 साल की खिलाड़ी ने 6-3, 6-2 से जीत दर्ज की।

कोस्तियुक फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में भी पहुंची थीं जहां उन्हें बाद में चैंपियन बनीं मीरा आंद्रीवा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

पाओलिनी ने दूसरे मैच प्वाइंट पर खराब शॉट खेलकर मुकाबला कोस्तियुक की झोली में डाल दिया। जीत दर्ज करने के बाद कोस्तियुक ने अपने हाथ ऊपर उठाए और घुटनों के बल बैठ गईं। इटली की खिलाड़ी से हाथ मिलाने के बाद कोस्तियुक ने कोर्ट पर चक्कर लगाया।

कोस्तियुक बृहस्पतिवार को फिर से खेलेंगी और शनिवार के फाइनल में जगह बनाने के लिए लिंडा नोस्कोवा का सामना करेंगी। नोस्कोवा ने एलिस मर्टेंस को 6-3, 7-5 से हराया।

पाओलिनी ने 26 सहज गलतियां की जबकि सिर्फ आठ विनर लगाए।

एपी सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में