शुभंकर वेंटवर्थ में कट से चूके

शुभंकर वेंटवर्थ में कट से चूके

शुभंकर वेंटवर्थ में कट से चूके
Modified Date: September 21, 2024 / 04:40 pm IST
Published Date: September 21, 2024 4:40 pm IST

वेंटवर्थ (इंग्लैंड) 21 सितंबर (भाषा) भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा यहां बीएमडब्ल्यू पीजीए चैंपियनशिप के दूसरे दौर में 74 का कार्ड खेलने के बाद कट में जगह बनाने से चूक गये।

शुभंकर दूसरे दौर में दो बर्डी के मुकाबले तीन बोगी कर बैठे। उन्होंने पहले दौर में 75 का स्कोर किया था। वह कुल पांच ओवर के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 116वें स्थान पर रहे।

इंग्लैंड के मैथ्यू बाल्डविन ने 66 के शानदार कार्ड के साथ तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की। उनके पास दो शॉट की बढ़त है।

भाषा आनन्द मोना

मोना


लेखक के बारे में