रावलपिंडी में बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच रद्द

रावलपिंडी में बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच रद्द

रावलपिंडी में बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच रद्द
Modified Date: February 25, 2025 / 06:11 pm IST
Published Date: February 25, 2025 6:11 pm IST

रावलपिंडी, 25 फरवरी (भाषा) लगातार बारिश के कारण मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का ग्रुप बी मैच रद्द कर दिया गया।

खराब मौसम के कारण टॉस भी नहीं हो सका।

हालात और खराब होते देख मैच अधिकारियों ने निर्धारित समय से तीन घंटे से कुछ अधिक समय बाद खेल रद्द कर दिया।

दोनों टीमों ने ग्रुप बी में अपना पहला मैच जीता था।

मैच रद्द होने के कारण दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को एक-एक अंक मिले जिसका मतलब है कि बुधवार को इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला लगभग नाकआउट हो गया है जिसमें हारने वाली टीम आईसीसी टूर्नामेंट से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन जाएगी।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में