इंगलवुड (अमेरिका), 11 जुलाई (एपी) मिकेल मेरिनो ने 88वें मिनट में बेल्जियम के बैकअप गोलकीपर सेने लैमेंस की गलती का फायदा उठाकर गोल किया जिससे स्पेन ने 2-1 से जीत हासिल करके विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
मेरिनो लगातार दूसरे मैच में स्पेन के लिए निर्णायक भूमिका निभाने वाले खिलाड़ी साबित हुए। स्पेन सेमीफाइनल में मंगलवार को डलास में टूर्नामेंट के प्रबल दावेदार फ्रांस का सामना करेगा।
मेरिनो 86वें मिनट में मैदान पर आए और उन्होंने तुरंत ही गोल कर दिया। उन्होंने बॉक्स में घुसकर तब गोल दागा जब लैमेंस पाउ कुबार्सी के लंबे शॉट के रिबाउंड को नहीं रोक पाए थे।
मेरिनो ने पिछले मैच में स्पेन की पुर्तगाल पर 1-0 की जीत में इंजरी टाइम के शुरुआती समय में सब्स्टीट्यूट के रूप में मैदान पर आकर गोल भी किया।
गोलकीपर लैमेंस को 71वें मिनट में मैदान में उतरना पड़ा, क्योंकि बेल्जियम के लंबे समय से गोलकीपर रहे थिबाउट कर्टोइस जांघ में चोट लगने के कारण मैदान से बाहर चले गए थे।
बेल्जियम ने अंतिम मिनटों में बराबरी का गोल करने के लिए जीजान से प्रयास किया, लेकिन आयमेरिक लापोर्टे ने सर्वश्रेष्ठ मौके पर बाहर शॉट से मार दिया।
स्पेन के लिए फैबियान रुइज़ ने 30वें मिनट में गोल किया। बेल्जियम के फॉरवर्ड चार्ल्स डी केटेलेरे ने 41वें मिनट में बराबरी का गोल दागा। यह टूर्नामेंट में पहला अवसर है जबकि स्पेन ने गोल खाया।
स्पेन मार्च 2023 से लगातार 37 मैचों में अजेय रहा है।
एपी
पंत
पंत