Reported By: Dharam Goutam
,Sex Racket in Jabalpur | Photo Credit: AI
जबलपुर: Sex Racket in Jabalpur जबलपुर में पुलिस ने देह व्यापार के एक बड़े ठिकाने का भंडाफोड़ करते हुए छह लोगों को हिरासत में लिया है। (Jabalpur Police Raid) यह कार्रवाई अधारताल थाना क्षेत्र के सुहागी स्थित पन्नी मोहल्ले में की गई, जहां एक रिहायशी मकान में लंबे समय से देह व्यापार का गोरखधंधा संचालित किया जा रहा था।
Sex Racket in Jabalpur मिली जानकारी के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद जोन 3 की एएसपी अनु बेनीवाल के नेतृत्व में महिला थाना पुलिस की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमार कार्रवाई की। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मकान के भीतर आपत्तिजनक गतिविधियां संचालित होती मिलीं। कार्रवाई के दौरान घर से मां, पिता और बेटे सहित तीन ग्राहकों को हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है, जिसे जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मां बाप और बेटा मिलकर इस अवैध गतिविधि का संचालन कर रहे थे। फिलहाल सभी छह लोगों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं तथा यह धंधा कब से संचालित किया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।