डायमंड लीग में पदार्पण पर तीसरे स्थान पर रहे सर्वेश कुशारे

Ads

डायमंड लीग में पदार्पण पर तीसरे स्थान पर रहे सर्वेश कुशारे

  •  
  • Publish Date - July 11, 2026 / 07:50 AM IST,
    Updated On - July 11, 2026 / 07:50 AM IST

मोनाको, 11 जुलाई (भाषा) भारत के ऊंची कूद के एथलीट और राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक सर्वेश कुशारे ने मोनाको में डायमंड लीग में अपने पदार्पण में तीसरा स्थान हासिल किया।

इस तरह से वह इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में शीर्ष तीन में जगह बनाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए।

इस 31 वर्षीय खिलाड़ी ने 2.12 मीटर, 2.16 मीटर, 2.20 मीटर, 2.023 मीटर और 2.26 मीटर की छलांग लगाई। लेकिन कई स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी वाली इस प्रतियोगिता में 2.28 मीटर की छलांग लगाने के तीन प्रयासों में विफल रहने के कारण उन्हें तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

इसके बावजूद पिछले महीने राष्ट्रीय अंतरराज्यीय चैंपियनशिप में 2.31 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले कुशारे भाला फेंक के सुपरस्टार नीरज चोपड़ा, लंबी कूद के एथलीट मुरली श्रीशंकर और चक्का फेंक के पूर्व एथलीट विकास गौड़ा के बाद डायमंड लीग में शीर्ष तीन में जगह बनाने वाले चौथे भारतीय बन गए।

भाषा

पंत

पंत

ताजा खबर