मेस्सी ने दागे चार गोल, इंटर मियामी ने सीएफ मॉन्ट्रियल को 7-1 से रौंदा
मेस्सी ने दागे चार गोल, इंटर मियामी ने सीएफ मॉन्ट्रियल को 7-1 से रौंदा
मियामी, 30 अगस्त (एपी) दिग्गज लियोनेल मेस्सी ने मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) में पहली बार एक मैच में चार गोल दागे, जिससे इंटर मियामी ने शनिवार को सीएफ मॉन्ट्रियल को 7-1 से करारी शिकस्त दी।
मेस्सी ने इस दौरान दूसरे हाफ में तीन गोल किये और एक गोल में मदद की।
इंटर मियामी ने 20वें मिनट में तेलास्को सेगोविया के कॉर्नर पर कार्लोस कासेमिरो के हेडर की मदद से बढ़त बनाई लेकिन मॉन्ट्रियल ने 37वें मिनट में फैबियन हर्बर्स के गोल से स्कोर 1-1 कर दिया।
इसके बाद मेस्सी ने अपना कमाल दिखाना शुरू किया। उन्होंने 40वें मिनट में फ्री-किक पर गोल करके इंटर मियामी को 2-1 से आगे कर दिया। यह मौजूदा सत्र में उनका 15वां गोल था।
दूसरे हाफ में मेस्सी ने 52वें मिनट में एक और गोल कर टीम की बढ़त 3-1 कर दी। इसके बाद 80वें मिनट में मेस्सी की मदद से लुइस सुआरेज ने गोल दागकर स्कोर 4-1 कर दिया।
मेस्सी ने 83वें मिनट में अपना तीसरा गोल करके स्कोर 5-1 कर दिया। 89वें मिनट में 18 वर्षीय रूकी अलेक्जेंडर शॉ ने अपना पहला गोल करते हुए इंटर मियामी की बढ़त 6-1 कर दी।
इंजरी टाइम के छठे मिनट में मेस्सी ने फ्री-किक पर अपना चौथा गोल दागकर टीम को 7-1 की शानदार जीत दिलाई।
एपी आनन्द
आनन्द

Facebook


